- Jai Narayan Sharma
- Oct 24, 2025
astam bhav
ज्योतिष के मूल सिद्धांत(सूक्ष्म तार्किक विश्लेषण):
* *** अष्टम भाव पर तार्किक चर्चा ***भाग 2**
????मेरा पसंदीदा भाव????
पिछले लेख में मैंने अष्टम भाव को कैसे हम अपने जन्माँक के अनुसार अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं इस पर लिखने को कहा था.. अष्टम भाव एक रहस्यमई, दुख का भाव है मृत्यु, तंत्र मन्त्र, आयु, रिसर्च,दूसरे का धन, ससुराल, जालसाजी, ज्योतिष, सर्जरी, आकस्मिक घटना, भाग्य का व्यय, बदलाव (transformation ), अनैतिकता आदि इन सभी का है. माना कि इसमें लगभग काफी कुछ दुख देने वाली हैँ पर इसे हकम इस तरह से utilize कर सकते हैँ ताकि जो इसका स्वामी चाहता है हम उसका एक हिस्सा बन जाएँ.....
2nd हाउस अगर आपका पैसा है तो ठीक इससे सात घर दूर इसके विपरीत 8th हाउस दुसरो का पैसा है.. मैंने देखा है कि अगर किसी व्यक्ति ने अपार धन कमाया है तो उसमे कहीं ना कहीं 8th हाउस का इन्वॉल्वमेन्ट था.. आज हम बात करेंगे 8th हाउस के स्वामी की कि वो क्या कर सकता है.. सबसे पहले 8th लार्ड अगर फर्स्ट हाउस में हो तो ----
अगर 8th लार्ड फर्स्ट हाउस में है तो इसका अर्थ हुआ कि ऐसा व्यक्ति अनैतिकता की और जायेगा क्यूंकि अब इसका फर्स्ट हाउस 8th हाउस के स्वामी से रूल हो रहा है.. फर्स्ट हाउस किसी की भी पर्सनालिटी का है तो व्यक्ति की पर्सनालिटी एक रहस्य हो जाएगी, अनैतिक कार्य करने, झूठ बोलने वाली होगी और व्यक्ति को अपना नाम बनाने में, व्यक्तित्व बनाने में संघर्ष करना पड़ेगा, शारीरिक रूप से कुछ ना कुछ लगा रहेगा...
अगर ऐसा हो तो क्यक करना चाहिए : सिंपल हकी अगर ऐसा व्यक्ति 8th हाउस से रिलेटेड कोई भी कार्य करे.. माना कि रिसर्च में चला जाये तो आप पूछकर देखें कि बदलाव बहुत कम समय में आएगा, व्यक्ति नैतिकता की तरफ झुकेगा और दिन प्रतिदिन उसमे बदलाव आएंगे.. और अगर उसी हाउस से सम्बंधित अपना कार्य आजीविका के लिए करेगा तो धन लाभ भी प्रचुर मात्रा में होगा
सबसे अहम् है कि या तो 8th हाउस से सम्बंधित कार्य से जुड़ जाये या नैतिकता में रहे
रिजल्ट : अगर व्यक्ति 8th हाउस सम्बंधित किसी भी गतिविधि से नहीं जुड़ता तो शत प्रतिशत अपना व्यक्तित्व खो देगा, अपमानित होगा, आकस्मिक दुर्घटना होंगी
पर अगर utilize किया 8th हाउस को जोड़ लिया खुद से तो ठीक इसके विपरीत उसमे बदलाव आएंगे 8th हाउस का स्वामी भी अच्छे रिजल्ट्स देगा और पॉजिटिव रूप में एक्टिवेशन में आएगा
अगले लेख में बात करेंगे अगर 8th का लार्ड 2nd हाउस में हो तो क्या करना चाहिए... To be continued......
7976216687
jay
Leave a Comment
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!